फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर बैठे मतदाता डाउनलोड कर सकते हैं अपना वोटर कार्ड

Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव से जुडे सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की है। मतदाता घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉट से अपना फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि यदि मतदाता का वोटर आईडी कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या आयोग की वेबसाइट वोटर्सडॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजिलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिटल लॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें