फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शारीरिक व मन को साधने की क्रिया: बंडारु दत्तात्रेय

विज्ञापन
योगभवन में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान जागृति शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि योग शारीरिक क्रिया के साथ-साथ मन को साधने की भी कला है। यदि मन स्थिर रहेगा तो व्यक्ति स्थिर रहेगा और स्थिर व्यक्ति एक सभ्य व सुसंस्कारित परिवार व समाज का निर्माण करता है।
विज्ञापन

रविवार को महम रोड स्थित योगतीर्थ योगभवन में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान जागृति शिविर केसमापन मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को योग संस्कृति से परिचित करवाया। उनके प्रयासों के कारण 21 जून 2015 को पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया गया। हरियाणा सरकार योग के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार के प्रयासों से कुरुक्षेत्र में कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय व झज्जर में योग संस्था चल रहे हैं। प्रदेश के छह हजार गांवों में योगशालाएं खोली गई है। इसमें ग्रामीण लोग योग से परिचित हो रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब भारत योग के माध्यम से एक दिन विश्व गुरु का दर्जा हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि योग तन व मन दोनों को स्वस्थ रखता है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने योग व प्राणायाम करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इस बीमारी से लड़े थे। उन्होंने शिविर में आए लोगों से आह्वान किया कि शिविर में सिखाए गए सभी योग आसनों को घर पर प्रतिदिन करें। क्योंकि योग साधना का विषय है।
विज्ञापन

बिट्स स्कूल के चैयरमेन एवं पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में लोगों को योग व ध्यान के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। योगाचार्य रवींद्र ने संस्था के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ध्यान शिविर में ब्रह्ममूर्ति योगतीर्थ महाराज ने अपने प्रवचनों से उपस्थित अतिथियों एवं योग बंधुओं को कृतार्थ किया और योग सूत्र की संक्षिप्त जानकारी दी।
राज्यपाल ने शिविर में विज्ञान धारा संस्थान व गुरुकुल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने मेडिकल परीक्षाओं को पास करने पर अक्षिता जैन, राहुल शर्मा व कशिश को प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनके साथ उन्होंने शिवांक, डॉक्टर मदन मानव, सुरजीत, राम रतन को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। राज्यपाल ने शिविर में बच्चों के साथ समूह में फोटो करवाया। प्रशासन द्वारा राज्यपाल का भिवानी पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नरेश नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, उप पुलिस अधीक्षक हितेश यादव, एसडीएम संदीप अग्रवाल, गुरुकुल विश्व भारती रोहतक से आचार्य नंदकिशोर, योगाचार्य राजनाथ, सोमनंद उपस्थित थे। शिविर में अनीता नाथ ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें