फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लड़के और लड़कियों की कुश्ती ट्रायल में पहलवानों की जोर आजमाइश

Mon, 01 Apr 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शनिवार को भीम स्टेडियम में कुश्ती के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल में जिलेभर से लगभग 90 पहलवानों ने हिस्सा लिया। ट्रायल प्रतियोगिता 8 से 14 आयु एवं 15 से 19 आयु वर्ग के पहलवानों ने हिस्सा लिया। चयन के बाद पहलवान भीम स्टेडियम में सुरेश कुमार प्रशिक्षण केंद्र में प्रैक्टिस करेंगे।
विज्ञापन

कुश्ती कोच सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि 8 से 14 आयु वर्ग में लड़कों की ट्रायल में भिवानी के लक्षित का 40 किलो भार वर्ग में, 55 किलो भार वर्ग में अंकुश भिवानी व 80 किलो भार वर्ग में हेमंत भिवानी का चयन हुआ। वहीं इसी आयु वर्ग की लड़कियों में आरती देवसर 35 किलो भार वर्ग, मन्नत हालुवास 49 किलो भार वर्ग व ऋषिका भिवानी का 55 किलो भाग वर्ग में चयन हुआ। 15 से 19 आयु वर्ग में लड़कों की ट्रायल में सन्नी लोहानी का 50 किलो भार वर्ग, विनय भिवानी 55 किलो भार वर्ग व नितिन भिवानी का 60 किलो भार वर्ग में चयन हुआ। वहीं इसी आयु वर्ग में लड़कियों की ट्रायल में प्रियांशी बौंद कलां 68 किलो भार वर्ग में, मुस्कान दिनोद का 60 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है।
ट्रायल के बाद सभी पहलवान कुश्ती कोच सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में भीम स्टेडियम के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करेंगे। कोच सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रायल में चयनित हुए 8 से 14 आयु वर्ग के पहलवानों को सरकार द्वारा हर माह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग के पहलवानों को दो हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। पहलवानों को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा सुबह शाम दोनों समय प्रैक्टिस करवाई जाती है। उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त पहलवान ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स समेत राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर तक के मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें