फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व महिला मुक्केबाजी : मिनी क्यूबा की बेटियां जमकर बरसा रही पंच

Sat, 18 Mar 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी की बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। भिवानी से पांच में से तीन बेटियों ने प्री क्वार्टर, एक ने क्वार्टर में अपनी जगह बनाई है, जबकि एक बेटी का सोमवार को दूसरा मैच होना है, जिसमें भी सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। वहीं, जिले की बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके कोच व परिजन भी मैच दिखने दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस ने दक्षिण कोरिया की मुक्केबाज पर धना-धन पंच बरसा दिए, जिसके बाद पहले ही राउंड ने रेफरी ने आरएससी का प्रयोग करते हुए नीतू को विजेता घोषित कर दिया। नीतू ने प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया है, जिनका अगल मैच 21 मार्च को तजाकिस्तान की मुक्केबाज के साथ होगा। उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी जगदीश सिंह, पिता जयभगवान घनघस, ताऊ कृष्ण, रणबीर सिंह, भाई अक्षित भी मैच दिखने पहुंचे।
वहीं, गांव बड़ेसरा की बेटी प्रीति पंवार का मुकाबला रोमानिया की मुक्केबाज के साथ हुआ। शुरुआत में दोनों मुक्केबाज पहले कुछ सेकंड में दूरी बनाए रखते दिखे। 2022 एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता ने फिर अपनी रोमानियाई प्रतिद्वंद्वी पर दो मुक्के मारे और पहले दौर के अंत में 3-2 से आगे हो गई। दूसरे दौर में दोनों मुक्केबाजों ने एक-दूसरे को दरकिनार करने की कोशिश की, क्योंकि मुक्केबाज पेरीजोक ने शरीर पर मुक्के मारे। प्रीति ने रोमानियाई मुक्केबाज से बचने की कोशिश की। उसने कुछ सटीक मुक्के मारे, लेकिन 2-3 से राउंड हार गई। मुक्केबाजी समीक्षा में जाने के साथ अंतिम दौर एक ड्रॉ था। मूल्यांकनकर्ता और पर्यवेक्षक ने मुक्केबाज प्रीति पंवार के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित कर दिया। प्रीति ने भी प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया है। इनके अलावा जैस्मिन लंबोरिया ने भी प्री क्वार्टर और नुपूर श्योराण ने क्वार्टर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


भिवानी जिला के साथ ही हरियाणा प्रदेश की सभी बॉक्सर बेटियां बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए कोच, परिजन व खेल प्रेमी आ रहे हैं, यह काफी सराहनीय है। नीतू घनघस ने तो मैच को एकतरफा कर दिया, जिसे आरएससी देते हुए उन्हें रेफरी ने विजेता घोषित कर दिया। बेटियों को हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेश मेजर सत्यपाल सिंधु सहित सभी खेलप्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं।
विज्ञापन

- अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें