फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू में कैमरा फंक्शन एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफी विषय पर हुई कार्यशाला

Thu, 07 Mar 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के एमसीएस विभाग में कैमरा फंक्शन एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफी विषय पर कार्यशाला हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. सोनू मदान ने बताया कि छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने और उन्हें मीडिया संस्थानों में पहचान बनाने में सफल करने के लिए मीडिया एवं जनसंचार अध्ययन विभाग समय-समय पर छात्रों को कैमरा, लैंस, लाइट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए समय पर ट्रेनिंग करवा रहा है। इससे छात्रों में प्रोफेशनल फोटोग्राफी का कौशल विकसित हो सके।
विज्ञापन

विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. उमा शाह ने बताया कि छात्रों को प्रैक्टिकल के अंतर्गत प्रोफेशनल फोटोग्राफी, विभिन्न प्रकार के लैंस और उनके उपयोग को बारीकी से समझाने के लिए मुंबई इंस्टीट्यूट से प्रोफेशनल फोटोग्राफी में डिग्रीधारक और प्रोफेशनल फोटोग्राफर पुनीत वर्मा ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि एमसीएस विभाग द्वारा आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम से छात्रों में उत्साह है। समय-समय पर खुद भी छात्रों को कैमरे का प्रशिक्षण एवं लेखन की ट्रेनिंग देते हैं। जिससे छात्रों को अच्छे मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो सके। विद्यार्थियों में महक, पूजा, मोहित और प्रवीण ने बताया कि जिस की थ्योरी हम पढ़ते हैं। उसको प्रैक्टिकल करना रोमांचक अनुभव रहा। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. क्रांति सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें