फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्टेट क्राइम ब्रांच ने की पांच साल पहले श्रमिकोंं को मिली सिलाई मशीन की जांच

Tue, 03 Sep 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के गांव बलियाली में मशीनों के बारे में लोगों से पूछताछ करती स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। सोमवार को स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम बलियाली गांव पहुंची। टीम ने पांच साल पहले श्रमिकों को दी गई मशीनों की जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम ने पता लगाने की कोशिश कि मशीन धरातल पर लोगों को मिली है या नहीं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई संजय कुमार, हवलदार जयबीर सिंह बलियाली में सालम जोहड़ के पास एक श्रमिक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने महिला से पूछताछ की कि आपको हरियाणा सरकार की तरफ से सिलाई मशीन मिली थी या नहीं। अगर मिली थी वो कहां पर है। इसके बाद महिला ने सिलाई मशीन को टीम के समक्ष पेश किया। टीम गांव में अन्य श्रमिकोंं के घर भी गई। स्टेट क्राइम टीम के पास बलियाली के 27 श्रमिकोंं के नाम की सूची आई हुई थी।
सूची के अनुसार कुछ साल पहले भिवानी अनाज मंडी में भिवानी जिले की 450 लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई थी। सूची में गांव के अनुसार नाम हैं। स्टेट क्राइम टीम उन सभी 450 लाभार्थियों के घर पर जाकर जांच करने का काम कर रही है कि धरातल पर मशीन पात्र लोगों को मिली है या नहीं। इस जांच के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें