फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर 21 में फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला बुधवार सुबह करीब सात बजे का है। पुलिस को दिए बयान में मध्यप्रदेश के जिला सतना निवासी लालाराम ने बताया वह अपने साथ 40 वर्षीय भगवानदिन के साथ सेक्टर 21 स्थित औद्योगिक इकाई की फैक्टरी में नौकरी करता है। बुधवार सुबह करीब सात बजे भगवान दिन मशीन पर काम कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसल गया, जिसके कारण वह मशीन की चपेट में आ गया। घायलावस्था में वे भगवान दिन को एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल पहुंचे सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक मजदूरी के साथी लालाराम के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें