फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तहसील कार्यालयों में ठप हुआ कामकाज, राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड से जुड़े कार्य हुए प्रभावित

Fri, 05 Jan 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। पटवारी एवं कानूनगो की शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की वहीं पटवार खाना में भी तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। भिवानी तहसील कार्यालय में कामकाज ठप रहा। वहीं राजस्व विभाग में भूमि से जुड़े रिकाॅर्ड से लेकर अन्य कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी 40 से 50 रजिस्ट्री ही हो पाई। जबकि टोकन 300 रजिस्ट्री के काटे गए। लगातार तीन दिनों में राजस्व विभाग को भी करोड़ों का चूना लगा है। वहीं राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले के पटवारी व कानूनगो लगातार तीसरे दिन जिला मुख्यालय पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील कुमार ने की।
सुनील कुमार ने कहा कि तीसरे दिन भी सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी और न ही सरकार ने हमें बातचीत के लिए बुलाया। अगर सरकार 6-7 जनवरी को भी वार्ता के लिए नहीं बुलाती तो 8-9-10 जनवरी को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सांकेतिक धरने दिया जाएगा। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने कहा कि वर्ष 2016 से लंबित पटवारी एवं कानूनगो की सर्कल बंदी का कार्य जल्द से जल्द किया जाए। हरियाणा में पटवारियों के लगभग 4000 पद हैं जबकि मात्र 1400 राजस्व पटवारी कार्यरत हैं। खाली पदों पर तुरंत भर्ती की जाए। मंच संचालन तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा पटवारी ने किया। इस अवसर पर सदर कानूनगो सुशील, नायब सदर कानूनगो सतबीर, कुलदीप कानूनगो, पूर्ण शर्मा कानूनगो, दिलीप कानूनगो, राजेंद्र कानूनगो, जगदीश कानूनगो, कृष्ण कानूनगो, मनोज वर्मा, शैलेंद्र कुमार पटवारी, अनुज पटवारी और कानूनगो हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें