फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव धोते समय महिला का फिसला पैर, नहर में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांव धोते समय फिसलकर नहर में गिरकर डूबने से महिला की मौत हो गई। वहां मौजूद लोग महिला को डूबते देख नहर में उतरे और बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला किसी निजी अस्पताल में कुछ समय पहले तक नर्स का काम करती थी। खाड़ी मोहल्ला क्षेत्र निवासी संतोष (50) घर पर अकेली रहती थी। मृतका की बहन मनी ने बताया कि संतोष के दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की थी। उसकी बेटी, बेटे व पति की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद से उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और नर्स की नौकरी छोड़कर घर पर ही रहने लगी। शुक्रवार दोपहर एक बजे वह लोहारू रोड पर स्थित नहर की ओर किसी काम से गई हुई थी। पांव में मिट्टी लगने के कारण वह पांव नहर में धोने के लिए चली गई। जहां उसका पांव फिसल गया। तैरना न जानने के कारण वह गहरे पानी में डूब गई। सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने उसे नहर से बाहर निकाला। उपचार के लिए उसे इमरजेंसी में लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी एचसी संजय ने बताया कि मृतका की बहर मनी के ब्यान पर इंतफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें