प्रतिद्वंदी को पंच लगाती मुक्केबाज।
भिवानी। रूस के कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स खेलों में द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग एकेडमी की महिला मुक्केबाज नुपूर ने 81 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की महिला मुक्केबाज को क्वार्टर फाइनल में हराया है। इसके बाद नुपूर ने सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है।
नुपूर का सेमीफाइनल मुकाबला रूस के मुक्केबाज के साथ होगा। वहीं, महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने भी सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। पूजा का सेमीफाइनल मुकाबला भी रूस की मुक्केबाज के साथ होगा। महिला मुक्केबाज नुपूर ने इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ओलंपियन भी रह चुकी हैं। दोनों महिला मुक्केबाजों को भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़, डाॅ. एलबी गुप्ता, भीम अवार्डी कोच संजय कुमार, सचिव प्रीतम दलाल, कैप्टन बनीसिंंह, एडवोकेट सुधीर यादव, डाॅ. सतबीर सिंह ने बधाई दी। संवाद