फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पुष्प वाटिका से निकली कलश शोभायात्रा में महिला की सोने की चेन चोरी

Tue, 10 Sep 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के कोयला भट्टी गली वार्ड 14 हनुमान ढाणी निवासी मीना की करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। मीना ने बताया की सोमवार को हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम की कलश शोभायात्रा में शामिल हुई थी, इस दौरान पुष्प वाटिका स्थल से हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम के लिए कलश धारण कर निकली थी उस दौरान उनकी सोने की चेन गले से तोड़ी है।
विज्ञापन

उन्हें एक युवती पर शक है, जो कलश शोभायात्रा में थी, फिर वह दो चेन तोड़कर वहां से गायब हो गई। युवती ने उसके गले से भी सोने की चेन चोरी कर ली। जबकि दूसरी सोनिया की सोने की चेन भी चोरी हो गई। मीना ने बताया कि तीसरी महिला मूर्ति कि चेन कलश यात्रा से चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन उसमें युवती सफल नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि उनकी चेन करीब डेढ़ लाख रुपए की थी और सोनिया की सोने की चेन करीब 2 लाख रुपये की थी। उन्होंने पुलिस से प्रशासन से गुहार लगाई है कि तोड़ी गई चेन को बरामद करवाया जाए। मीना ने जैन चौकी में पुलिस से शिकायत कर चैन की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देखने में उनकी मदद करवाए,क्योंकि उनको सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें