फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जमालपुर से मां बेटा लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर से मां बेटा लापता, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर से एक महिला अपने बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद कोई पता नहीं चला। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बवानीखेड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव जमालपुर निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अपने लड़के को लेकर वीरवार को घर से दोपहर 3 बजे किसी कार्य के लिए निकली थी, जो लौटकर नहीं आई। उसने अपनी पत्नी का गांव सहित आसपास के क्षेत्र व अपने ससुराल में भी पता किया। लेकिन उसकी पत्नी बेटे सहित न तो घर आई व न ही उसके ससुराल पहुंची। विनोद ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्र के साथ गई थी। कहीं अता पता न होने के बाद उसने मामले की शिकायतबवानी खेड़ा पुलिस में दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। टीमें बनाई गई हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें