फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की हुई भिडंत, एक महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय कॉलेज के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला ने अन्य बाइक सवार युवकों पर लापरवाही से बाइक चलाकर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में घायल महिला के बयान पर आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बयान में सुमन ने बताया कि वो जाटू लोहारी की निवासी है। उसके पति का देहांत हो चुका है। गत 18 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने देवर सुनीत के साथ बाइक पर भिवानी से जाटू लोहारी जा रही थी। जब वो राजकीय कॉलेज के समीप पहुंचे तो एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। आरोपी बाइक चालक घटना के बाद बाइक को लेकर मौके से भाग गए। उसके देवर ने उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और शहर थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें