फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी के गांव तिगड़ाना में फंदे पर लटकी मिली महिला

Mon, 01 Jul 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव तिगड़ाना में एक महिला फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी 32 वर्षीय गीता तीन बच्चों की मां थी। उसकी बड़ी बेटी 16 साल और दो बेटों में से पहला 15 वर्षीय और दूसरा बेटा 13 वर्षीय है। उसका पति अजमेर गांव में ही मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर घर में अकेली गीता का शव फंदे से लटका मिला। जब परिजनों को पता लगा तो वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर पुलिस थाने की महिला एसआई मुकेश ने मृतका के भतीजे राममेहर के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। परिजनों ने बताया कि गीता मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
विज्ञापन


संदिग्ध बुखार से प्रवासी परिवार के 11 साल के लड़के की मौत

भिवानी। बैंक कॉलोनी में किराये पर रह रहे मध्यप्रदेश के एक प्रवासी मजदूर परिवार के 11 साल के लड़के की संदिग्ध बुखार की वजह से मौत हो गई। औद्योगिक थाना पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मूलवासी कुशीलाल ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। उनके 11 साल के बेटे दीपक को पिछले पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज कराया गया था, लेकिन उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जब वह उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के जांच अधिकारी सोमबीर ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें