फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलसि मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला हनुमान गेट क्षेत्र में मुक्ति धाम रोड का है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी सुनील करीब आठ साल से हनुमान गेट क्षेत्र में परिवार सहित किराये के मकान में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला संभल गांव लहराबन निवासी लालराम ने बताया कि उसकी बेटी 22 वर्षीय सोनम की शादी 26 अक्तूबर 2020 को सुनील के साथ की थी। वह सुनील के साथ हनुमान गेट क्षेत्र में ही किराये के मकान में रहती थी। लालराम ने बताया कि उसकी बेटी सोनम के ससुराल पक्ष के लोग उसको शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कई बार उन्हें समझाया मगर वे नहीं माने और सोनम के साथ मारपीट भी करते थे। लालराम ने बताया कि वीरवार देर रात करीब एक बजे सोनम के पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां शुक्रवार दोपहर बाद बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा।
---
मृतक महिला सोनम के पति लालराम के बयान पर उसके पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इस संबंध में मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष वालिया, इंचार्ज, जैन चौक पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें