फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मंदिर में माथा टेक घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अपनी जान देकर बचा लिया मासूम बेटा

Mon, 17 Apr 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव बलियाली के पास की घटना है। गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान मूल रूप से बलियाली निवासी बबीता (29) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। घायल बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में मंदिर में माथा टेकने के बाद बाइक पर घर लौट रही महिला की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला ने अपनी जान देकर अपने दो साल के मासूम बेटे की जान बचा ली। हादसे में बच्चा घायल हुआ है। मृतका की पहचान मूल रूप से बलियाली निवासी बबीता (29) के रूप में हुई है। सोमवार को बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने मृतका के परिजन नंदकिशोर के बयान पर गाड़ी चालक पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतका के चाचा नंदकिशोर ने बताया कि उसके भाई की लड़की बबीता की शादी जिला सिरसा में बाजेका गांव में हुई थी। उसकी भतीजी के करीब दो वर्षीय लड़का है।

रविवार को उसकी भतीजी व भतीजी का पति विक्रम देवसर धाम पर माथा टेकने के लिए आए थे। माथा टेकने के बाद विक्रम रोहतक चला गया था, जबकि शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी भतीजी को लेकर गांव बलियाली आ रहा था। जब वे बलियाली से करीब एक किलोमीटर दूर थे, तभी उसने बबीता के बच्चे की उल्टी होने के कारण बाइक को सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन


उसकी भतीजी कपड़े पर लगी उल्टी को साफ कर रही थी। तभी उसका करीब दो वर्षीय बच्चा सड़क पर चला गया। सामने से वाहन को आता देख बबीता ने अपने लड़के को फुर्ती दिखाते हुए सड़क से नीचे उतार लिया, लेकिन गाड़ी ने बबीता को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीर की मदद से घायल को भिवानी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में लग गई है। -एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें