भिवानी में नशे के पदार्थ के साथ पकड़ी गई बुजुर्ग महिला।
बवानीखेड़ा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट भिवानी की टीम ने कस्बा बवानीखेड़ा में छापामारी कर एक महिला को 10.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट भिवानी ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र इलाका से आरोपी बिमला वासी वार्ड दो को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी महिला से 10.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना बवानीखेड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। यूनिट प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके पूछताछ की जाएगी व अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी नशा तस्करी में संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ साथ आमजन से अपील की है कि अगर कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री नं. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।