फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला और युवक ने लोहारू के होटल में निगला जहर, दोनों की मौत

Mon, 22 Jul 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड से पहले आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात कहता युवक। परिजन।
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। लोहारू रेलवे स्टेशन के पास पिलानी रोड पर बने होटल में शादीशुदा महिला व अविवाहित युवक ने जहर खाकर जान दे दी। होटल संचालक ने इसकी सूचना लोहारू पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। महिला सुनीता चरखी दादरी के बूरा खेड़ी की है जिसकी शादी नारनौंद हिसार के प्रदीप के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं प्रेमी युवक रूपेंद्र गांव भिवानी जिले के बुढेड़ी का है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर भिवानी से सीन ऑफ क्राइम टीम को बुला गहनता से जांच की। होटल के कमरा नंबर 104 से प्रेमी युगल का सुसाइड नोट मिला है जिसमें पति प्रदीप, ससुर रामदयाल, रिश्तेदार मनीष व रामकुमार सरपंच पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बहरहाल दोनों प्रेमी युगल का शव एक निजी अस्पताल में ही रखा गया है। घटना की सूचना के बाद मृतका सुनीता के पीहर पक्ष के लोग नहीं आए जबकि ससुराल पक्ष व मृतक लड़के के परिजन थाने पहुंच चुके थे।
थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि रूपेंद्र व सुनीता ने रात करीब 12 बजे एमएस होटल में खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया था। दोनों ने अपनी आईडी भी जमा करवाई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे युवक होटल के कमरे से बाहर गया था और करीब एक घंटे बाद उसने गांव जेवली निवासी अपने जीजा को फोन पर बताया कि सुनीता और उसने जहर खा लिया है। इसके बाद रूपेंद्र के जीजा ने होटल में फोन कर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही। इसके बाद होटल संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिजनों को चार दिनों से था पता

रूपेंद्र का सुनीता के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की मानें तो उनको इसका पता चार दिन पहले चला था। 20 जुलाई को चैहड़ चौकी में आपसी समझौता के लिए परिजन आए थे परंतु रूपेंद्र (25 वर्ष)व सुनीता (36 वर्ष)ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद वे वहां से चले गए। 18 जुलाई को उन्होंने बकायदा लिव इन में रहने का प्रमाणपत्र भी कोर्ट से ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें