फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एक डेंगू संभावित मिलने के साथ ही जिले में 23 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके केस, पांच बच्चे पा रहे उपचार

Wed, 09 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पार्क में रखें पानी के सकोरों में  मच्छरों के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
भिवानी। डेंगू का डंक लगातार सेहत पर हमला कर रहा है। बुधवार को डेंगू पाॅजिटिव एक केस भी सामने आया है। इसी के साथ अब तक जिले में डेंगू पॉजिटिव 23 मामले मिल चुके हैं। जबकि डेंगू संभावित पांच बच्चे भी स्पेशल वार्ड में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बुखार पीड़ित बच्चों के लिए अलग से स्पेशल वार्ड बनाया है। जहां मच्छर दानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं भी कराई गई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को चौधरी बंसीलाल पार्क में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। इस दौरान पक्षियों के पीने के लिए पानी को लेकर रखे गए सकोरों के अंदर भी लारवा मिला। जिसे मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट करायार। वहीं इनका रखरखाव करने वालों की भी नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश जांगड़ा ने बताया कि अक्सर पक्षियों के पीने के लिए पानी के सकोरे घरों के आसपास भी रखे जा रहे हैं, इनकी रोजाना ही सफाई कराना जरूरी है। इनके अंदर आसानी से मच्छर का लारवा पनप जाता है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में बने स्पेशल वार्ड में पांच डेंगू संभावित बच्चे भी उपचार पा रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रीटा ने बताया कि बुखार पीड़ित बच्चों को स्पेशल वार्ड में दाखिल किया जा रहा है। इस समय पांच बच्चे डेंगू आशंकित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। जिले में डेंगू के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता बरत रहा है।
डेंगू संभावित मरीजों के उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया हुआ है। बुखार पीड़ित बच्चे भी स्पेशल वार्ड में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न इलाकों में मच्छर के लारवा की भी जांच कर रहे हैं। लोगों को भी अपने आसपास पानी ठहराव वाली जगहों की नियमित साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें