फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी लोकसभा से मैं या दिग्विजय लड़ेंगे चुनाव : अजय चौटाला

Fri, 05 Jan 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलते ​अजय चौटाला ।
विज्ञापन
भिवानी। जेजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भिवानी पहुंचे जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने एलान किया है कि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से वह खुद चुनाव लड़ेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो यहां से दिग्विजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

बंसीलाल के गढ़ से चुनाव की शुरुआत पर अजय चौटाला ने कहा कि लोकसभा में कोई किसी का गढ़ नहीं। ये गढ़ तो हमने सालों पहले ढहा दिया था। इतनी जल्दी लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा व बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि हम एनडीए के घटक दल हैं। ऐसे में चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। किसी कितनी सीटें मिलेगी, ये चुनाव के समय तय होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह बागनवाला, संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा, हलका अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र राठी, सिलोचना पोटलिया, कृष्ण बजीणाा, डा. विनोद अंचल, ऋषिपाल फौगाट, मनोज यादव, कृष्ण वर्मा, सोमबीर ढ़ाणीमाहु, रविंद्र पटौदी, शंकर आहुजा, विरेंद्र बापोड़ा, नरेश रापडिय़ा, प्रवीण टिटाणी, विनोद फौजी मौजूद थे।
बीरेंद्र पहले अपनी स्थिति देख लें, फिर हैसियत पता चल जाएगी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि वो पहले अपनी पार्टी में अपनी स्थिति देख लें, फिर हैसियत पता चल जाएगी। वहीं केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी की आशंका पर अजय चौटाला ने कहा कि जो जैसा करम करेगा, वैसा भुगतान होगा। पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के छह हजार रुपये बुजुर्गों की पेंशन देने के दावों पर कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के कार्यकाल में क्या किया। हमारी सरकार ने हर साल बुढ़ापा पेंशन 250 रुपये बढ़ाए और मौका मिलेगा तो 5100 भी हम ही करेंगे।
विज्ञापन

अभय पर किया कटाक्ष, बोले - सीएम तो दूर, इनेलो का कहीं एमसी हो तो बताएं
अजय ने अपने भाई अभय चौटाला पर भी कटाक्ष किया। उचाना विधानसभा से इनेलो के सीएम के दावेदार द्वारा चुनाव लड़ने के बयान पर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि सीएम तो दूर, सीएम का उलटा एमसी होता है, उनका कहीं एमसी हो तो बताएं। वहीं अपने बेटे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सीएम बनने को लेकर डॉ अजय चौटाला ने कहा कि ये जनता जनार्दन को तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें