सिवानी पुलिस द्वारा पकड़ा गया पत्नी की हत्या का आरोपी सोनू। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुलिस ने पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई एक गाड़ी भी बरामद की है।
गांव बड़वा निवासी सोनू ने सिवानी पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि 16 फरवरी की रात को वह और उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए थे। सुबह उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। इसकी तलाश कराई जाए। इस संबंध में सिवानी पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस थाना निरीक्षक कुलदीप कुमार ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन किया और जिसका निष्कर्ष यह सामने आया कि शिकायतकर्ता सोनू ने ही अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसी ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरोपी सोनू की पत्नी के साथ अनबन रहती थी। जिसके चलते उसने अपने भाई के साथ मिलकर 16 फरवरी की रात को पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद पत्नी की लाश को अपनी क्विड गाड़ी में डालकर बीबीपुर थाना भिरानी राजस्थान के कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने पत्नी के हत्या के आरोपी पति सोनू को गांव बड़वा से गिरफ्तार किया। जिसके पास से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। इस दौरान पुलिस गहन पूछताछ में लगी है वहीं हत्या में शामिल अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।