फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पत्नी ने प्रेमी से करवाई थी पति की हत्या, शराब पिलाई, फिर लोअर के नाड़े से गला घोंटा, शव नाली में फेंका

Tue, 09 May 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

सोमवार को सीआईए प्रथम से एसआई विशेष कुमार की टीम ने आरोपी रोहताश को सिटी स्टेशन कॉलोनी से गिरफ्तार किया और आरोपी पत्नी को मंगलवार को भिवानी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में नया बाजार निवासी सतीश की हत्या, उसकी पत्नी ज्योति ने अपने प्रेमी रोहताश से करवाई थी। सतीश को पहले रोहताश ने शराब पिलाई और फिर लोअर के नाड़े से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गुजरानी खेतों में स्थित नाली में फेंक दिया गया। सीआईए स्टाफ प्रथम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहताश, सिटी स्टेशन कॉलोनी निवासी है। दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

गत छह मई को सुबह गुजरानी खेतों में शव बरामद हुआ था। इसकी शुरुआती तौर पर शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बाद में शव की शिनाख्त नया बाजार निवासी सतीश के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था और जांच के लिए सीआईए, साइबर व सदर थाना की पांच टीमें गठित की गई थी।

 

सोमवार को सीआईए प्रथम से एसआई विशेष कुमार की टीम ने आरोपी रोहताश को सिटी स्टेशन कॉलोनी से गिरफ्तार किया और आरोपी पत्नी को मंगलवार को भिवानी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के अवैध संबंध थे। जिसके कारण उन्होंने सतीश की हत्या की साजिश रची थी।

सतीश के घर पर मजदूरी करने गया था रोहताश
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहताश पहले मजदूरी करता था। गत मार्च माह में सतीश अपने घर का निर्माण करवा रहा था। उसी दौरान रोहताश, सतीश के घर पर गया था। रोहताश की बातचीत सतीश की पत्नी ज्योति के साथ होने लगी। इसके बाद दोनों के अवैध संबंध बने और फोन पर संपर्क में रहने लगे। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने सतीश की हत्या की साजिश रची। रोहताश अविवाहित है और ज्योति दो बच्चों की मां है।

विज्ञापन


पहले शराब पिलाई, फिर की हत्या
रोहताश मजदूरी छोड़ ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। वह सतीश को अपनी ई-रिक्शा में बैठाकर निनान गांव ले गया। वहां पर उसे अधिक मात्रा में शराब पिलाई और बाद में गुजरानी खेतों में ले गया। जहां पर सतीश की लोअर के नाड़े के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को खेत की नाली में फेंक दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिये पकड़ा गया आरोपी
ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज व विभिन्न कॉल डिटेल खंगाली गई। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और गिरफ्तार किया।

गुजरानी खेतों में मिले शव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मृतक की पत्नी व दूसरा उसका प्रेमी है। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। - लोगेश कुमार, एएसपी, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें