फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पत्नी और साथी गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिवानी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके अलीगढ़ यूपी निवासी साथी को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गांव बड़वा निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके बेटे नंदकिशोर की शादी राजस्थान निवासी कविता के साथ की थी। कविता नंदकिशोर को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रखती थी। जिसके चलते नंदकिशोर ने आठ मार्च को खुद को आग लगा ली और उपचार के दौरान 17 मार्च को नंदकिशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिवानी थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में मृतक की पत्नी व उसके एक परिचित को सिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कविता निवासी बड़वा व उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव नगला निवासी सूर्यकांत के रूप में हुई है। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें