फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीएम मोदी ने किया भिवानी-हांसी एनएच-148 बी फोरलेन निर्माण का शिलान्यास

Tue, 12 Mar 2024 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गुरुग्राम में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने हांसी-भिवानी मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। भिवानी-हांसी एनएच-148बी को फोरलेन निर्माण में भिवानी से लेकर हांसी तक करीब 43 किलोमीटर दायरे में 15,592 हरे पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। इस हरियाली की भरपाई के लिए तीन जिलों में पौधरोपण से होगी।
विज्ञापन

एनएच अथॉरिटी ने हरे पेड़ों की कटाई और नए पौधरोपण के लिए भी वन विभाग को 11,43,33,000 रुपये की राशि जमा करा चुका है। इसके बाद वन विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ पेड़ों को काटने का काम चल रहा है। हरे पेड़ों के बदले वन विभाग द्वारा भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में नए सिरे से व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी किया जाएगा।
राजस्थान को पंजाब से सीधा जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 148-बी के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तक निर्माण के बाद सफर सुगम होगा और व्यापारिक रिश्तों में भी बड़ा बदलाव आएगा। इस परियोजना पर 849 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से भिवानी से हांसी रोड के चौड़ीकरण व भिवानी शहर के बाहरी इलाके से एक बाईपास बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इसका सोमवार को पीएम मोदी ने शिलान्यास किया है। 43 किलोमीटर लंबे रोड पर करीब 1,350 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसी क्रम सीएम मनोहर लाल ने पीएम मोदी के हाथों भिवानी से हांसी तक के राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करवाया है। -घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक, भिवानी।

पूर्व विधायक ने किया सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

तोशाम। पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने सोमवार को नारियल तोड़कर करोड़ों की लागत से सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है। किसान, मजदूर और हर वर्ग के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह सड़कें मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से बनाईं जाएंगी।
निगाना कलां से रिवासा तक 2.8 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 120.21 लाख रुपये की लागत आएगी। रिवासा से दूल्हेड़ी 4.4 किलोमीटर सड़क पर 249.76 लाख रुपये, धारण से दूल्हेड़ी 3.9 किलोमीटर सड़क पर 146.36 लाख रुपये की लागत आएगी। इस दौरान श्याम टाला खरकड़ी सोहान, पूर्व सरपंच नानकचंद, रामनिवास प्रजापति, मनोज सुंगरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें