फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इसी सरकार तो होणी ए कोनी

Fri, 18 Oct 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जूई। सरकार पहल्यां घनी ए देखी, पर इस तै नीचै-नीचै। सरकार न आम तै खास सबके घर मै दिवाली मणा दी। इसे-इसे घरां के बालक लाग्ये सैं। जिनके घरके कदे सपने मै ना सोच सकै थे। इसी सरकार तो होणी ए कोनी। ये कहना है जूई में चाय पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों का।
विज्ञापन

जूई में सी और डी ग्रुप में 27 युवाओं को नौकरी मिली है। ग्रामीण जयकरण ढाका, महेंद्र शर्मा, ताराचंद शर्मा, बृजेश बीडीसी, शशि सोनी, मनोज शर्मा, इंद्रपाल ने बताया कि गांव के इतिहास में पहली बार एक साथ 27 लड़के व लड़कियों को नौकरी मिली है। नौकरी भी बिना खर्ची व पर्ची के। सबसे खास बात की बिना भेदभाव के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लड़के-लड़की पटवारी, क्लर्क, जेई, पुलिस व डी ग्रुप में चयनित हुए हैं। इनमें 5 बेटियों ने व 22 लड़कों ने सरकारी नौकरी को पाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के इस ऐतिहासिक काम से गांव के अन्य युवाओं को भी मार्गदर्शन मिलेगा। जूई कलां के सरपंच पवन रापड़िया ने कहा कि गांव में इतनी ज्यादा बिना खर्ची पर्ची व भेदभाव के नौकरी देने पर ग्रामीणों की तरफ से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का सभी चयनित युवाओं के परिजनों की तरफ से अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें