फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गेहूं और सरसों की उठान धीमी, मंडी में अब भी 60 फीसदी किसानों का भुगतान अटका

Fri, 03 May 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गेहूं और सरसों की उठान धीमी चल रही है। भिवानी की चारा और अनाज मंडी में सरसों और गेहूं के ढेर लगे हैं। वहीं भराई के बाद भी कट्टों की उठान नहीं हुई है। ऐसे में अब भी करीब 60 फीसदी किसानों का भुगतान अटका है।
विज्ञापन

भिवानी की चारा मंडी में अभी भी ढाई लाख क्विंटल सरसों उठान के बगैर पड़ी है। वहीं यही हाल भिवानी की मंडी का भी है, जहां करीब दो लाख क्विंटल गेहूं खरीद हो चुका है, मगर उठान अभी भी धीमी चल रही है। भिवानी जिले में सरसों की खरीद पूरी तरह से बंद हो गई है। वहीं गेहूं की खरीद भी अब अंतिम चरण में है। शुक्रवार को गेहूं की खरीद नहीं कराई गई।
सोमवार को भी गेहूं की नई आवक की खरीद की संभावना है। हालांकि अधिकारियों का फोक्स अब मंडियों से गेहूं और सरसों का उठान पर लगा है। ऐसे में अब लेबर की कमी और दूसरे जिलों में गाड़ियां खाली होने की समस्या अभी भी बनी हैं। भिवानी जिले में अब तक करीब 16 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं करीब दस लाख क्विंटल गेहूं की आवक भी मंडियों में हुई है।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में आढ़ती खरीद हो चुके गेहूं की ढेरियों की भराई कराने में जुटे हैं। जब तक फसल की उठान नहीं होगा तब तक किसानों के खाते में भी उनका भुगतान नहीं कराया जाएगा। वहीं हैफेड जिला प्रबंधक संदीप पूनिया ने बताया कि सरसों की उठान तेजी से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें