फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर सीबीएलयू कुलसचिव से की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग

Tue, 23 Apr 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से एक मई से आयोजित करवाई जाने वाली द्वितीय व अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के विरोध में सीबीएलयू के विद्यार्थियों ने सोमवार को रोष जताया। वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. ऋतु सिंह से मुलाकात कर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सीबीएलयू के छात्र सुमित बूरा, मोनू बूरा, परविंदर सिंह, राहुल घनघस, रोहित नेहरा, सुप्रिया यादव, राखी गुलजार व राखी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीबीएलयू द्वारा मात्र अढ़ाई माह में मई के पहले सप्ताह में ही द्वितीय व अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। जबकि इन कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हुई थी। जबकि ये परीक्षाएं कक्षाएं लगने के 6 माह बाद आयोजित करवाई जानी चाहिए। विद्यार्थियों को सिलेबस पूरा करने में कम से कम 6 माह का समय चाहिए। इस मौके पर सीबीएलयू की कुलसचिव डा. ऋतु सिंह ने विद्यार्थियों से बातचीत की तथा उचित समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें