फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कबड्डी में एशियन चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और कोच का विजय जुलूस निकाल किया स्वागत

Sun, 02 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
जिला में पहुंचने पर ए​शियन कबड्डी चैपियन टीम के ​​खिलाड़ी और कोच का स्वागत करते खेलप्रेमी।
विज्ञापन
भिवानी। गत माह 25 से 30 जून तक दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित की गई एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय कबड्डी टीम में आठ खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से और दो खिलाड़ी भिवानी जिला से शामिल थे। भारतीय कबड्डी की टीम के कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच अशन कुमार सांगवान थे।
विज्ञापन

रविवार को टीम के मुख्य कोच अशन कुमार एवं टीम के कप्तान पवन सहरावत और सदस्य नवीन गोयत, नितेश, मोहित गोयत, सुरजीत नरवाल का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान खेलप्रेमियों ने विजेता टीम के कोच एवं खिलाड़ियों को खुली जीप में बैठाकर रोहतक गेट, महम महम, हांसी गेट से होते हुए राजीव कॉलोनी स्थित गुरु द्रोणाचार्य अशन कुमार कबड्डी अकादमी तक विजय जुलूस निकाला।
इस मौके पर टीम के कप्तान पवन सहरावत ने एशियाई चैंपियनशिप के अपने अनुभव साझा किए। मुख्य कोच अशन कुमार सांगवान ने कहा कि वर्ष 2018 में जकार्ता में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उस हार का बदला अब भारतीय कबड्डी टीम ने लिया है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष सितंबर माह में एशियन खेल चीन में आयोजित होने हैं। उसमें भी भारत की टीम स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में हवा सिंह सांगवान, कोच गजेसिंह, कोच अनुप खंडोला, मास्टर पवन मिताथल, मास्टर प्रदीप कादियान, राजेश प्रधान मिराण, सोमबीर ओलंपियन मंढ़ाणा, रविंद्र सिहाग, मूरी पहलवान, राजेश शर्मा, अजय जांगड़ा तोशाम, संदीप एडवोकेट, सुरेंद्र एडवोकेट, रमेश चाहर, अशोक बूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें