फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: धुंध में दृश्यता रही दस मीटर से कम, एक से ढाई घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें

Sat, 03 Feb 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद शुक्रवार को धुंध से दृश्यता दस मीटर से भी कम बनी रही। इसकी वजह से भिवानी रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनें एक से ढाई घंटे तक लेट हुईं। वहीं सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही। धीमी गति से वाहन हेड लाइट के सहारे गंतव्य की ओर आगे बढ़ते दिखे।
विज्ञापन

सड़कों पर हल्की फुहारों से कीचड़ फैल गया और शहर की गलियों में सफाई नहीं होने से कीचड़ पर फिसलन बनी। इसकी वजह से दिनभर कई राहगीर फिसलकर गिरने से चोटिल भी हुए। मौसम का फसलों पर अनुकूल असर देखा गया। लगातार तीसरे दिन आंशिक रूप से धूप निकली।
बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम में घनी धुंध छाई और हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस समय बारिश के बाद बना ये मौसम रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं और सरसों के लिए बिल्कुल ठीक है। क्योंकि बारिश के बाद पौधों की बढ़वार तेजी से हो रही है। ऐसे में अगर धूप खिलती है तो पौधों में बीमारियों के संक्रमण की संभावनाओं पर भी विराम लगा देगी। हालांकि शुक्रवार को दोपहर को कुछ मिनटों के लिए हल्की धूप भी निकली। भिवानी रेलवे जंक्शन से दिल्ली, जयपुर, हिसार और पंजाब के शहरों की तरफ अवागमन करने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा। ट्रेनें एक से ढाई घंटे तक लेट लतीफी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को भी काफी देर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें