फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गलियां पक्की करा स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे

Mon, 24 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में नारियल फोड़कर कार्य निर्माण की शुरुआत करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ वार्ड 18 और 19 में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने कुछ गलियों के कच्चा होने की शिकायत की। इस पर बताया गया कि स्टीमेट बनवाकर कच्ची गलियों का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। दो गलियों का कार्य शुरू भी करवा दिया गया है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने कहा कि शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह की अगुवाई में नप अधिकारी रविवार को वार्ड संख्या 18 में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बताया कि गलियां कच्ची होने से उन्हें समस्या समस्या का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरा रहता है। इस पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। कुछ गलियों को पक्का करवा जा रहा है। बाकी गलियों समेत स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उसके बाद नप की टीम वार्ड संख्या 19 में पहुंची। वार्ड में जनसमस्याएं सुनकर उनका हल करवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


हर वार्ड में लगेंगे नप आपके द्वार शिविर

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नगर परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गली, स्ट्रीट लाइट, सफाई से संबंधित समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर को साफ बनाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। हर वार्ड की प्रत्येक गली की पक्का करवाया जाएगा। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इसीलिए हर वार्ड में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। संबंधित पार्षद और जनता से समस्याएं जानेंगे और उनका समाधान कराएंगे। इस मौके पर पार्षद शिवकुमार, पार्षद अनिल, नारंग सिंह, जैना सिंह, हपली सिंह, कृष्णकुमार, निक्कू आदि मौजूद थे।

पपोसा की नालियों में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था ठप

भिवानी। गांव पपेासा में नालियों की व्यवस्था ठप हो गई है। इस कारण गंदे पानी की निकासी न होकर ये पानी घरों की नींव में पहुंच रहा है। इससे मकानों की नींव कमजोर हो रही है और ये किसी भी समय गिर सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले धानक चौपाल के पास दो गलियां बनी थी और नालियां तोड़ी गई थी ताकि इनका नवनिर्माण हो सके। लेकिन इनके एक हिस्सा बनाया गया जबकि दो लंबित हैं। विभाग को कई बार बताया जा चुका है। लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है।



ग्रामीणों के मुताबिक गंदे पानी निकासी के लिए बनाई गई गलियों का पानी मकानों की नींव में बैठकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे बनवाने की मांग की। इनमें राधे, बबीता, कमलेश, विक्रम, गुरुदयाल, भगत सिंह, नवीन कुमार, अमनदीप, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें