फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बीईओ ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट का महत्व बताया

विज्ञापन
लोहारू में मतदाता जागरुकता रैली निकालते लोग।
विज्ञापन
लोहारू। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। लोकतंत्र में चुनाव किसी पर्व से कम नहीं होता। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस पर्व में योगदान देना चाहिए। जब अधिक से अधिक नागरिक अपने मतदान का प्रयोग करेंगे तो लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और देश में सशक्त सरकार बनेगी।
विज्ञापन

एसडीएम सोमवार को बीईओ विजय प्रभा की अध्यक्षता में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मतदाता जागरुकता रैली को रवाना कर रहे थे। बीईओ विजय प्रभा ने इससे पहले सभी विद्यार्थियों को लोकतंत्र में वोट का महत्व भी बताया। कार्यक्रम के दौरान भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संजय सैनी ने वोट करेंगे शीर्षक से कविता का मंचन किया। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि हमें बैगर लोभ-लालच व भय के मतदान में हिस्सा लेना है। ताकि हम देश के लिए सशक्त सरकार का चुनाव कर सकें। बीईओ विजय प्रभा की मौजूदगी में छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन रैली के द्वारा किया गया।
डीपीई विनोद बॉक्सर के नेतृत्व में जागरुकता रैली के दौरान छात्राओं ने शहर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, शहीद भगत सिंह चौक आदि इलाकों में लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की। कार्यक्रम में विनोद डीपीई, इंचार्ज जयप्रकाश, प्रवक्ता रेखा कुल्हरी, श्यामसुंदर दमकोरा, रविंद्र, अनीता, बबीता, सोनू, महेन्द्र, धनपत, जितेन्द्र, शीलम, सविता, सोनिया, जयवीर, रोशनलाल, संगीता, मैनपाल, कुलदीप शर्मा व विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें