फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जंगली जानवर की दहशत में ग्रामीण

Mon, 30 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। भारीवास, झूल्ली और मिरान के खेतों में किसी जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यह लकड़बग्घा हो सकता है। उसने शनिवार शाम कुत्ते को अपना शिकार बनाया। रविवार को किसानों को इस जानवर के पैरों की निशान दोबारा दिखाई दिए। वह दो कुत्तों को मार चुका है। किसान रूपेंद्र पूनियां, रामभगत झूलली, राजेश, मनोज उर्फ धोलू मिरान, मेवासिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वन्य प्राणी एवं जीव जंतु विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।वनरक्षक अजय दहिया ने बताया कि जंगली जानवर के पैरों के निशान दिखे हैं। पैरों के निशानों के निशान की फोटो हिसार में उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। दहिया ने बताया कि जानवर नहीं दिखा। फिर भी किसान सावधानी बरतें। अगर जानवर दिखाई दे तो सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें