फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, फाइनेंसरों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव अलाउद्दीनपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति राधेश्याम (51) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोहारू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, परिजनों ने कथित तौर पर दो फाइनेंसरों पर घर से अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर इस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

गांव अलाउद्दीनपुर निवासी ललित ने बताया कि उनके पिता राधेश्याम (51) ने कुछ अर्से पहले ही गाड़ी फाइनेंस पर ली थी, जिसकी किस्त चुकाने के लिए उनके पिता राधेश्याम ने गांव में फाइनेंसर से दस हजार रुपये चार माह की उधारी पर लिए थे। उनके पिता ने उधार लिए रुपये पांच फीसदी ब्याज पर लिए थे, लेकिन दो माह में ही फाइनेंसर उनके घर रुपये लेने के लिए आ धमका। दस हजार रुपये ब्याज सहित जोड़कर 40 हजार रुपये मांगने लगा। उनके पिता पैसे देने मेंं असमर्थता जताता रहा।
आरोप है कि वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे उनके पिता राधेश्याम को दो आरोपी बाइक से घर से लेकर गए थे। कुछ घंटे बाद ही उनके पिता फाइनेंसर के ऑफिस के समीप ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़े मिले, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उन्हें दी। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और राधेश्याम को पहले ढिगावा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। राधेश्याम ने नागरिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना लोहारू पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस के जांच अधिकारी जसवंत ने बताया कि शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक राधेश्याम मजदूर था। उसके दो बेटे बड़ा कर्मबीर और छोटा बेटा ललित है। दोनों ही बेटों व मृतक के छोटे भाई राकेश व रिश्तेदार राजू ने फाइनेंसरों पर अपहरण के बाद मारपीट कर उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं।
थाने में नागरिक अस्पताल की चौकी से एक व्यक्ति की मौत के संबंध में सूचना आई थी। इस मामले की कार्रवाई के लिए पुलिस के जांच अधिकारी जसवंत को भेजा था। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इस संबंध में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-विद्यानंद एसएचओ लोहारू पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें