फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव बीरण की बेटी प्रतिभा भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग आफिसर

Mon, 19 Jun 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी: गांव बीरण की प्रतिभा फौगाट भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाईंग ऑफिसर।
विज्ञापन
भिवानी। गांव बीरण की बेटी प्रतिभा फौगाट भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। गांव बीरण के सरपंच सुल्तान सिंह फौगाट ने बताया कि प्रतिभा फौगाट बचपन से मेधावी एवं होनहार छात्रा रही है। प्रतिभा ने जोधपुर में वायुसेना केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर एवं खेलकूद में वाॅलीबाल प्रतियोगिता में जिला चैंपियन रही। प्रतिभा ने बीएससी केरला, एमएससी बंगलुरु से उत्तीर्ण की। उनका एक बड़ा भाई सचिन ने बीटेक कर्नाटक से उत्तीर्ण कर कैंपस प्लेसमेंट से टीसीएस कंपनी में अधिकारी थे, जो कि अब उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका में एमएस करने के लिए वांशिंगटन डीसी में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभा की माता सुनिता देवी एवं पिता राज नरेंद्र फोगाट वायुसेना में बतौर वारंट आफिसर कार्यरत हैं। प्रतिभा अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं परिजनों को देती हैं। सरपंच सुल्तान सिंह ने बताया कि फ्लाइंग ऑफिसर प्रतिभा फौगाट का 19 जून को अपने गांव में पहुंचने पर स्वागत समारोह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें