फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विजेंद्र बॉक्सर ने ट्विटर पर डाला राजनीति को राम-राम भाई

Thu, 21 Dec 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 मुक्केबाज विजेंद्र सिंह
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियन मुक्केबाज एवं कांग्रेस नेता विजेंद्र बॉक्सर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीरवार सुबह राजनीति को राम-राम भाई पर डाली। इसने राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। विजेंद्र के इस संदेश से पार्टी छोड़ने का संकेत समझा गया और फिर ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई।
इसके बाद विजेंद्र ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। वहीं विजेंद्र के बड़े भाई मनोज बैनीवाल ने कहा कि विजेंद्र के ट्वीट का गलत मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ा है न छोड़ने का इरादा है। उन्होंने नॉर्मल वे में राजनीति लोगों को राम-राम की थी, लेकिन इसका उलटा मतलब निकाला गया। मनोज बैनीवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी का आदेश हुआ तो विजेंद्र आगे चुनाव भी लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, विजेंद्र ने वीरवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डाल दी थी। जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा और इसके यह मानने लगाए गए कि विजेंद्र ने अब राजनीति को अलविदा कह दिया है। दरअसल, अंतर राष्ट्रीय मुक्केबाज ओलंपिक में पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र भिवानी के गांव कालुवास का रहने वाला है। विजेंद्र ने साउथ दिल्ली में 2019 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पद यात्रा में भी विजेंद्र सिंह सात से आठ बार शामिल हुए थे। विजेंद्र 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल विजेंद्र की सोशल मीडिया पर इस ट्वीट पर जब चर्चाएं तेज हुईं तो बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर स्पष्ट भी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें