फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कुलपति ने किया पशु विज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डॉ. विनोद वर्मा ने बहल में निर्माणाधीन लुवास के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग किया जाए और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन

वीरवार को केंद्र में पहुंचकर वीसी ने केंद्र की चहारदीवारी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चहारदीवारी के बीच आ रही बिजली की लाइनों को शिफ्ट किए जाने संबंधी कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानी व कहा कि इस काम को स्थानीय पंचायत, प्रशासन के सहयोग से जल्दी पूरा किया जाए ताकि बाउंडरी वॉल का काम पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने भवन निर्माण में बीच में आ रहे पेड़ों की कटाई संबंधी जानकारी ली व कहा कि वन विभाग से इस बारे में बात करके जगह को शीघ्रता से खाली करवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने केंद्र के पिछली साइड में वाटर शेड स्कीम के तहत बन रहे वाटर पांड को केंद्र की जमीन में बनाए जाने पर आपत्ति जताई व अधिकारियों से कहा कि स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर इसे केंद्र की जमीन से बाहर बनवाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनको केंद्र में निर्माण कार्य संबंधी साप्ताहिक प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. पवन कुमार, एसई अशोक मलिक, पब्लिक हेल्थ के एसडीई सुनील कुमार, जेई मुकेश कुमार, दीपक पनिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें