भिवानी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व निदेशक उच्चतर शिक्षा हरियाणा के संयुक्त निर्देशन में वैश्य महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता सेल की ओर से प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं प्रकोष्ठ के संयोजक रत्न सिंह के मार्गदर्शन में किया। प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दलबीर सिंह गोदारा, प्राचार्य राजकीय शिक्षण महाविद्यालय भिवानी एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी भिवानी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को कानून व अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। वैश्य महाविद्यालय प्रबंधकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ कार्यक्रमों में भाग लेना राष्ट्र निर्माण का काम है।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि विद्यार्थी प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वयं जागरूक होकर समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने का कार्य कर सकते हैं। महाविद्यालय कानूनी साक्षरता सेल के संयोजक प्रो. रतन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भिवानी जिले के 15 महाविद्यालयों से 160 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दर्ज की है।
कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता पाठ, भाषण, स्लोगन लेखन, चित्रकला, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वाद विवाद, क्विज और लघु नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में डॉ. जयप्रकाश शर्मा पूर्व प्राचार्य, डॉ. सतीश आर्य पूर्व प्राचार्य, अधिवक्ता प्रिया लेघा ब्रांड एंबेसडर मतदाता जागरूकता अभियान भिवानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. अंजु राजन, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. कामना कौशिक, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सतीश, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, सतीश कुमार बंसल उपस्थित रहे।
यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में वंशिका गौर आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, हिमांशु राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय, सुरभि शर्मा वैश्य महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में रीषित वैश्य महाविद्यालय ने प्रथम, संगीता आदर्श महिला महाविद्यालय ने द्वितीय, निकिता राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रस्ताव लेखन में संगीता आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, सुहानी किरोड़ी मल महाविद्यालय ने दूसरा और प्रियंका राजीव गांधी महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन लेखन में स्नेह आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, मनीषा राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय, पवन कुमार राजकीय महाविद्यालय सिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में खुशी वैश्य महाविद्यालय ने प्रथम, आरजू राजकीय महाविद्यालय लोहारू ने द्वितीय और रितु राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में मोहित राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने प्रथम, ओमप्रकाश वैश्य महाविद्यालय ने द्वितीय और बिंदु वैश्य महाविद्यालय ने तृतीय स्थान लिया।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म में यश केजरीवाल वैश्य महाविद्यालय प्रथम व अंकित वैश्य महाविद्यालय द्वितीय व अभिषेक राजकीय महाविद्यालय भिवानी तृतीय स्थान पर रहे। वाद- विवाद (विषय के पक्ष में) हिमांशु राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने प्रथम, कोमल वैश्य महाविद्यालय ने द्वितीय, आरजू आदर्श महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद (विपक्ष में) वंशिका आदर्श महिला महाविद्यालय ने प्रथम, सुरभि शर्मा वैश्य महाविद्यालय ने द्वितीय, निकिता राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में वैश्य महाविद्यालय ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय भिवानी ने द्वितीय, वैश्य महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और लघु नाटिका में सूरज, यश सिंघल, अंकित, साहिल, ओमप्रकाश व साक्षी ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय से आस्था, श्रुति, अभिमन्यु, प्रांशु, प्रितम, दीक्षांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।