फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान: किशोरों को 74 हजार से अधिक तो बच्चों को चार हजार से अधिक लगी वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 वर्ष के बच्चों व किशोरों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग ने अब तक 4369 बच्चों को पहली डोज लगी है, जबकि 74255 किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाई है। जिनमें से 45505 किशोरों को पहली और 28751 को दूसरी डोज लगाई है।
विज्ञापन

इन दोनों वर्गों के लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। ताकि सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा सके और समय से टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो सके। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस विषय पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सरकारी व निजी स्कूलों के मुखिया को उनके स्कूल के विद्यार्थियों को टीकाकरण करवाने के निर्देश जारी कर दिए। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 12 से 14 साल के करीब 50 हजार बच्चों और 15 से 17 साल के 60 हजार किशोरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले में अब तक 852280 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली और 769215 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें से 5658 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 5603 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी तरह 4984 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 4950 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों ने 4369 पहली डोज, 15 से 17 आयुवर्ग किशोरों में 45504 ने पहली और 28751 ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 535922 ने पहली और 465967 ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 172239 ने पहली और 162790 ने दूसरी डोज, 60 साल से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों में 133511 ने पहली और 129901 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज स्वस्थ
भिवानी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हुआ है। इसके बाद जिले में कोरोना के महज तीन सक्रिय मरीज रह गए है, जोकि ग्रामीण क्षेत्र से है। रविवार को कोरोना जांच के 350 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है। हालांकि 338 सैंपल की रिपोर्ट पहले से लंबित है। कोरोना की तीसरी लहर में 4066 संक्रमित मिले है, जिनमें से 4050 स्वस्थ हुए है और 13 ने जान गवाई है। संवाद
वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 12 से 14 साल के बच्चों और 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को टीकाकरण करने के लिए सरकारी और निजी स्कूलों को टीकाकरण शिविर को आयोजन किया जा रहा है। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर जागरूकता और टीकाकरण अभियान जारी है। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें