भिवानी। सिवानी थाना पुलिस क्षेत्र की नलोई माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतक ने शव का पोस्टमार्टम करवा नागरिक अस्पताल भिवानी के शवगृह में रखवाया है।
सिवानी थाना पुलिस से जांच अधिकारी एचसी सुमित कुमार ने बताया कि वीरवार को नलोई माइनर में पानी के बहाव के साथ पुलिस को एक शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवाया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस शव की शनाख्त में जुटी है।