फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ वर्षीय बच्चे के कान में चाचा ने डाली फेविक्विक, पीजीआई रेफर

Mon, 20 Mar 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई थाना के अंतर्गत आने क्षेत्र में एक करीब 18 माह के बच्चे के कान में उसके चाचा के द्वारा फेविक्विक डालने का मामला सामने आया है। बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इस संबंध में बच्चे की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। जूई थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, धमकी देने से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक पांच वर्षीय लड़की व एक करीब 18 माह का लड़का है। गत 18 मार्च को उसका लड़का खेलते हुए पड़ोस में मोहित के पास चला गया। जोकि उसका रिश्ते में देवर लगता है। उसे पड़ोस से अपने बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह बच्चे के पास गई। उसने बच्चे को देखा तो बच्चे का कान फेविक्विक से भरा हुआ था। इस बारे में उसने मोहित से पूछा तो वह उसके साथ झगड़ा करने लगा और इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी उसके साथ झगड़ा करता रहा है। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें