फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो महिला मुक्केबाजों का एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Fri, 12 Apr 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
क्लब की मुक्केबाजों के साथ कोच जगदीश सिंह।
विज्ञापन
भिवानी। 5 से 10 मई तक पुणे में मुक्केबाजी की एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भिवानी बॉक्सिंग क्लब की दो महिला मुक्केबाजों ने अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

क्लब के मुख्य प्रशिक्षक एवं द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच जगदीश सिंह ने बताया कि 5 से 10 मई तक पुणे में मुक्केबाजी की एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। इसमें क्लब की महिला मुक्केबाज सोनिया का चयन 48 किलो भार वर्ग व तमन्ना बैनीवाल का चयन 50 किलो भार में हुआ है। दोनों मुक्केबाज 25 अप्रैल से 8 मई तक कजाकिस्तान के अस्थाना शहर में आयोजित होने वाली एशियन मुक्केबाजी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगी। तमन्ना पहले हुए एशियाई मुक्केबाजी में पदक जीत चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें