फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव रामूपुरा में शनिवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोशों ने एक घर के सामने हवाई फायर किए। सूचना पर दो पुलिस की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। जहां से पुलिस को खोल बरामद हुए। अमित राठी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना शनिवार लगभग रात दस बजे के बाद की है। थाने में दी गई शिकायत में रामूपुरा निवासी अमित राठी ने बताया वह रात दस बजे अपने परिवार सहित घर पर टीवी देख रहा था, अचानक घर के बाहर से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गनीमत रही कि घर की कुंडी पहले ही लगा रखी थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया था तो पता चला कि दो लड़के जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बाध रखा था। मोटर साइकिल पर आए और आते ही मेरे घर के दरवाजों पर गोलियां चलाने लगे और उसी मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सुचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें