कैरू। गांव शिमली मोड़ के पास कार- बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित मुकेश कुमार निवासी ढाब ढाणी की कैरू में रंग-रोगन की दुकान है। वीरवार को वो उसके साथी के साथ भिवानी जा रहा था। शिमली मोड़ के पास पहुंचे तो भिवानी की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक के पिछली सीट पर बैठा उसका साथी राकेश और वह नीचे गिर गए। कार चालक एक बार तो रुका, लेकिन उसके बाद वह वहां से चला गया। पीड़ित राकेश ने फोन करके भूपेंद्र ठेकेदार को बुलाया जो उसने वाहन का इंतजाम करके जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। पीड़ित मुकेश कुमार ने कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत में दी है। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी जोगेंद्र पाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।