फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू कुलपति ने त्रिवेणी रोपित कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के नए कैंपस में त्रिवेणी लगाते कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी
विज्ञापन
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने मंगलवार को गांव प्रेमनगर स्थित विश्वविद्यालय के नये कैंपस में त्रिवेणी रोपित की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। इस अवसर पर त्रिवेणी बाबा ने कहा कि हम अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। जिस कारण हमें जलवायु परिवर्तन से लेकर ग्लोबल वार्मिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझे तथा न केवल पौधरोपण करें बल्कि रोपित किए गए पौधों के पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ. ऋतु सिह, विजेंद्र सिंह, पर्यावरण प्रहरी लोकराम नेहरा, चंद्रमोहन व पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।


निजी एजुकेशन काॅलेज के प्रतिनिधिमंडल ने सीबीएलयू वीसी का किया अभिनंदन

भिवानी। भिवानी-चरखी दादरी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट एजुकेशन काॅलेज के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। एसोसिएशन के संरक्षक कुलदीप ढिल्लो ने कहा कि प्रो. दीप्ति धर्माणी के नेतृत्व में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा, उनके नेतृत्व में नई शिक्षा नीति का विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग प्रो. धर्माणी को मिलेगा। सचिव मुकेश शर्मा ईशरवालिया ने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्यों व अधिकारियों का सहयोग हमेशा एसोसिएशन को मिला है, आगे भी सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में लगभग 18 कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर कुलपति का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष योगेंद्र सांगवान प्रवेन्द्र, रविन्द्र सांगवान, प्रदुमन, राजेन्द्र सैनी, पवन कुमार, आशीर्वाद जांगड़ा, दीपक, अमित, प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें