भिवानी। पूर्व प्राचार्या डॉ. मुक्ता मदान की पहल पर गांव नौरंगाबाद व्यायामशाला में त्रिवेणी बाबा के सान्निध्य में त्रिवेणी रोपी गई। डॉ. मुक्ता ने कहा कि वृक्षों के बगैर मानव जीवन अधूरा है। पेड़-पौधे शुद्ध वायु देते हैं। इनसे कई प्रकार की घातक बीमारियों की दवा भी बनती है। त्रिवेणी बाबा ने प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए भी पौधरोपण कर उनके संरक्षण का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक हवलदार लोकराम नेहरा, केके वर्मा, शंकर नर्सरी संचालक चंद्रमोहन, मा. मदन गोपाल, पूर्व सरपंच राजकुमार, जेई जावला, मा. सुखबीर, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
बेटी के जन्मदिन पर पिता ने सरकारी स्कूल में किया पौधरोपण
भिवानी। गांव गुजरानी निवासी जयभगवान माली ने त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से अपनी बेटी इशु के जन्मदिन पर सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक त्रिवेणी समेत 11 पौधों का रोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपनी बेटी का ख्याल रखते हैं, वैसे ही हमें प्रकृति और पर्यावरण का भी ख्याल रखना चाहिए। इससे हमें प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का एहसास होता है। विद्यालय की प्राचार्या सावित्री देवी ने भी इस प्रयास को सराहा। इस मौके पर सुरेश सरपंच, दीपक, सतीश इंदौरा, लक्ष्मी, रवि लडवाल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
सेक्टर 13 में अगले सप्ताह लगेगा रक्तदान शिविर
भिवानी। सेक्टर 13 स्थित पुलिस चौकी के सामने 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक सेठ जगन्नाथ की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा और शिविर के आयोजक पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिविर की अध्यक्षता संदीप फौगाट करेंगे। शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए एआईआईएमएस बाढ़सा की टीम पहुंचेगी। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को रक्तदान करने की सलाह दी है।
सेवा भारती ने किया खाकी बाबा महिला सिलाई केंद्र का शुभारंभ
भिवानी। सेवा भारती ने हवन-यज्ञ के साथ खाकी बाबा महिला सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र में 11 बच्चों ने सिलाई सीखने के लिए पंजीकरण कराया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल ने बच्चों को सिलाई सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल सिलाई कौशल को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में संस्कार और मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष लीला देवी, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, सचिन नैन कुमार, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महिला मंडल उपाध्यक्ष रचना शुक्ला, सदस्य सोमप्रकाश, सुषमा, सुदेश, शीला पूनम, नीतू आदि शामिल रहीं।