भिवानी। रेलवे प्रशासन ने भिवानी से चंडीगढ़ और भिवानी से हरिद्वार के लिए चलने वाली ट्रेनों को मंगलवार के लिए रद्द कर दिया है। इस आशय की जानकारी दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद डालमिया ने दी है।
भिवानी से चंडीगढ़ जाने वाली यात्री गाड़ी 14795-14796 भिवानी-कालका एकता एक्सप्रेस और गाड़ी 04735-04736 बीकानेर से हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन 11 जुलाई को रद्द रहेगी। ऐसे में मंगलवार को दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द होने से रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।