फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी अमले के साथ सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस और नप की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद एक बार फिर हरकत में आया। ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ के साथ नगर परिषद का अमला जेसीबी के साथ शहर की सड़कों पर उतरा और अवैध चबूतरों पर भी पीला पंजा चला दिया। चबूतरे तोड़ने के दौरान दुकानदारों से भी टीम की तीखी नोंकझोंक हुई। टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से लेकर घंटाघर तक करीब 36 चबूतरे तोड़ डाले। जबकि डिवाइडर पर लगे होर्डिंग्स और फुटपाथ पर रेहड़ियों व अन्य सामान को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस थाना एसएचओ सुभाषचंद के साथ नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास के जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपनी टीम के साथ मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुुंचे। टीम ने पुराना बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। दुकानों के काफी आगे आठ से दस फुट तक बनाए गए अवैध चबूतरों पर पीला पंजा चला दिया। देखते ही देखते दुकानों के आगे बने आलीशान चबूतरे मलबे के ढेर में बदल गए। इस दौरान टीम को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। कुछ दुकानदारों ने तो चबूतरे तोड़ने का विरोध किया और पुलिस व नप कर्मचारियों के साथ भी तीखी नोंकझोंक तक की। इस दौरान टीम ने संयम से काम लिया और चबूतरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।
नेहरू पार्क के आगे फुटपाथ पर रेहड़ी और होर्डिंग्स भी हटाए
नप अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने नेहरू पार्क के आगे फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों को भी हटवा दिया और होर्डिंग्स भी हटाए। फुटपाथ पर रखे जनरेटर मालिकों को भी इन्हें यहां से हटाने के लिए एक दिन का अल्टीमेटम दिया। वहीं कुछ दुकानदार तो फुटपाथ पर अवैध चबूतरों पर स्टील की रेलिंग लगाए हुए थे। दुकानदारों ने टीम को देख खुद ही उन्हें हटाने लगे।
विज्ञापन

वर्जन:::
नगर परिषद के साथ ट्रैफिक पुलिस ने फुटपाथ पर बने अवैध चबूतरों को हटवा दिया है। दुकानदारों से भी निर्धारित दायरे में सामान रखने की हिदायतें दी हैं। फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

-सुभाषचंद एसएचओ, जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें