फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम टाइगर्स ने लोहारू लायंस को दो विकेट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Sun, 14 Apr 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के गांव रेवाड़ीखेड़ा के खेल स्टेडियम में क्रिकेट मैच का दृश्य।
विज्ञापन
भिवानी। गांव रेवाड़ीखेड़ा के ठाकुर आजाद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित करवाई जा रही 16 दिवसीय भिवानी प्रीमियर क्रिकेट लीग के 15वें दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। तोशाम टाइगर्स ने लोहारू लायंस को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जजपा जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, जितेंद्र धारेडू, सचिन जैन, आरके जैन, राजेश बामला, कबड्डी खिलाडी सौरभ नांदल, अमन राठौड़, समाजसेवी विवेक पहुंचे। जिन्होंने टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच लोहारू लायंस और तोशाम टाइगर्स के बीच हुआ। तोशाम टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लोहारू लायंस ने बल्लेबाजी करते हुए विनोद ने 24 रन बनाए। शिव ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान मनीष भज्जी ने 4 विकेट और अनुज तंवर ने 3 विकेट लिए। लोहारू लायंस ने 106 रन का लक्ष्य तोशाम टाइगर्स के सामने रखा। तोशाम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ऑवर में दो विकेट से मैच जीत लिया।
सर्वाधिक दले सिंह ने नाबाद 37 रन बनाए। कप्तान मनीष मैन ऑफ द मैच बने। जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को मौसम खराब होने की वजह से दूसरा सेमीफाइनल मैच नहीं करवाया जा सका। उन्होंने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार को ही करवाए जाएंगे। इस अवसर पर संजीव कुमार, रमेश कितलाना, कर्मवीर शर्मा, रिंकी पंच, बलबीर दादा, तेजू दीना, सत्यनारायण शर्मा, भारत, रवि, रोहित, दीपक, दुष्यंत, मोहित, टीटू, योगेश, कपिश, तनवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें