तोशाम। तोशाम थाना प्रभारी के तौर पर नए निरीक्षक महावीर सिंह ने कार्यभार संभाला लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने आमजन से बच्चों में बढ़ते नशे व अपराध को रोकने व ट्रैफिक नियमों की पालन करने को लेकर अपील की। नवनियुक्त थाना प्रभारी ने थाने के पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ अभियान और ट्रैफिक नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वयं नशे व अपराध से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इससे बचाने में सहयोग करें।