फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीजी के कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल

Fri, 04 Aug 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। 
विज्ञापन
भिवानी। स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कल यानि पांच अगस्त है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी कल शाम पांच बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के द्वार कई विश्वविद्यालयों के यूजी फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के कारण आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर पांच अगस्त की गई थी।
शहर स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की पीजी में दाखिले के लिए विभिन्न कोर्सों की 110 सीटों पर करीब 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में एमएससी इन कंप्यूटर साइंस की 50 सीटों पर 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, एमकॉम की 40 सीटों पर 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की 20 सीटों के लिए 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

यूजी के कोर्सों में 190 सीटें रिक्त
वहीं, दूसरी ओर कॉलेजों की यूजी के कोर्सों की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी कोर्स की 80 सीटें रिक्त, बीकॉम कोर्स की 70 सीटें रिक्त और बीसीए की 20 सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर छात्राएं ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला पा सकती है।
कॉलेज के विभिन्न यूजी के कोर्सों में सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर छात्राएं ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकती है। दाखिला के लिए छात्राएं अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

-अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें